वेस्टसाइड में भी नैनो के दीदार!

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:40 PM IST

टाटा की लखटकिया कार नैनो कंपनी की परिधान और एसेसरीज रिटेल चेन वेस्टसाइड में भी प्रदर्शित की जा सकती है।
सूत्रों का कहना है कि कंपनी इस बात का अध्ययन कर रही है कि नैनो को वेस्टसाइड के अंदर डिस्प्ले किया जाए या उसे शोरूम के बाहर रखा जाए।
सूत्रों का कहना है कि जिस शोरूम का प्रवेश द्वार पर अच्छी-खासी जगह होगी, वहां नैनो को बाहर डिस्प्ले किया जाएगा। इस अध्ययन के पूरा होने के बाद नैनो के लॉन्च (23 मार्च) के बाद कार का दीदार वेस्टसाइड शोरूम में भी किया जा सकेगा। इस बारे में जब टाटा मोटर्स के प्रवक्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने 23 मार्च तक कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।
सूत्रों का कहना है कि नैनो के वेस्टसाइड में डिस्प्ले की बात इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि इस कार के लिए जो बुकिंग फॉर्म मिलेंगे, वह टाटा मोटर्स के डीलर, भारतीय स्टेट बैंक, वेस्टसाइड और क्रोमा में उपलब्ध होंगे।

First Published : March 20, 2009 | 12:53 PM IST