मुथूट एम. जॉर्ज एंटरप्राइजेज की कंपनी मुथूट ग्रुप ने अगले छह महीने में 400 नई शाखाएं खोलने का ऐलान किया है। इस तरह से सितंबर तक कंपनी की शाखाओं की तादाद बढ़कर 1500 हो जाएगी।
मुथूट ग्रुप के अध्यक्ष एम.जी. जॉर्ज मुथूट ने कहा है कि, ‘हम लोगों को तुरंत और बिना झंझट के लोन मुहैया करते हैं। साथ में उन्हें दूसरी सेवाएं भी देते हैं। आज बाजार में ऐसी सेवाओं और उत्पाद की काफी ज्यादा है।
हम अपनी शाखाओं की तादाद में इसलिए इजाफा कर रहे हैं, ताकि हम नए इलाकों तक अपनी पहुंच बना सकें। जहां दूसरे बैंक और वित्तीय संस्थान आज लोन देने से हिचक रहे हैं, हम दिल खोलकर लोन बांट रहे हैं।’