नैनो के कद्रदानों से भरे रहे कई शोरूम

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:34 PM IST

लखटकिया कार ‘नैनो’ की पहली झलक को देखने के लिए बुधवार को नई दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और कोलकाता में टाटा शोरूमों में काफी भीड़ रही।
लखनऊ और कोलकाता में नैनो के महंगे वर्जन, एलएक्स को डिस्प्ले पर रखा गया था। लखनऊ में टाटा मोटर्स के क्षेत्रीय मैनेजर गौरव व्यास ने बताया, ‘बुधवार से उत्तर प्रदेश में कंपनी के सारे डीलरों के पास डिस्प्ले पर नैनो मौजूद मिलेगी।’
कोलकाता में भी इस कार को देखने के लिए आने वालों की काफी भीड़ रही। शहर में कंपनी के एक डीलर, आर डी मोटर्स के अधिकारियों ने बताया कि, ‘अब तक करीब 400-500 लोग इस कार को देखने के लिए आ चुके हैं।’

First Published : April 1, 2009 | 10:15 PM IST