एल ऐंड टी को 605 करोड़ रुपये का ऑर्डर

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:47 PM IST

इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने 2008-09 की चौथी तिमाही में इंजीनियरिंग और निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए 605 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं।
बीएसई को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा है कि कंपनी का निर्माण विभाग इन करारों को पूरा करेगा।
एल ऐंड टी को आंध्र प्रदेश सरकार से पेयजल की आपूर्ति के लिए 165 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। यह परियोजना 15 माह में पूरी की जाएगी।

First Published : April 9, 2009 | 5:21 PM IST