एल ऐंड टी को मिला 345 करोड़ रुपये का ठेका

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:01 PM IST

इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो को भारतीय परमाणु बिजली निगम लिमिटेड से 345 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
कंपनी को यह ठेका वाष्प जनरेटर के विनिर्माण और आपूर्ति के लिए दिया गया है। 
बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे एनपीसीआईएल की ओर से 700 मेगावाट क्षमता के हैवी वाटर रिएक्टर स्टीम इंजन के विनिर्माण और आपूर्ति के लिए 345 करोड़ रुपए का ठेका प्राप्त हुआ है।
इन जेनरेटरर्स की आपूर्ति काकरापाड़ एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट के लिए की जानी है।

First Published : March 30, 2009 | 1:57 PM IST