इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (एल ऐंड टी) को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन और रेल विकास निगम लिमिटेड से 1100 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
इसके तहत भारतीय रेल के इलेक्ट्रिकल निर्माण, ट्रांसमिशन लाइन आदि का काम शामिल है।
हाल ही में कंपनी को न्यूक्लिअर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से वाष्प जेनरेटर निर्माण और आपूर्ति के लिए 345 करोड़ रुपये का ठेका मिला था।