एलआईसी ने आईओबी में हिस्सेदारी बढ़ाई

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:07 PM IST

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने खुले बाजार से इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी ) के 57.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीद कर कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 9.96 फीसदी कर ली है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि उसने करीब 1.56 करोड़ शेयर खरीद लिए हैं जो कंपनी की हिस्सेदारी का 2.86 फीसदी है।
कंपनी के पास बैंक के करीब 7.09 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब कंपनी के पास 5.4 करोड़ शेयर हैं और उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 9.96 फीसदी हो गई है।

First Published : March 17, 2009 | 4:20 PM IST