कल्याण, सूर्योदय गिरावट पर सूचीबद्घ

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 6:36 AM IST

कल्याण ज्वैलर्स और सूर्योदय स्मॉल फाइनैंस बैंक शुक्रवार को अपने पहले दिन के कारोबार में आईपीओ भाव से नीचे बंद हुए। इस सप्ताह सूचीबद्घ हुईं चार कंपनियों के शेयर अपने निर्गम भाव से नीचे हैं, जिससे इस महीने देखी गई आईपीओ में तेजी की वास्तविकता का आकलन करने में मदद मिली है।
सूर्योदय का शेयर अपने निर्गम भाव के मुकाबले 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुला और आखिर में यह 276 पर बंद हुआ, जो उसके 305 रुपये के निर्गम भाव के मुकाबले 9 प्रतिशत की गिरावट है। इस बीच, कल्याण ज्वैलर्स 74 रुपये पर सूचीबद्घ हुआ जो उसके निर्गम भाव के मुकाबले 14 प्रतिशत की गिरावट है और वह दिन के आखिर में 75 रुपये पर बंद हुआ।
सूर्योदय स्मॉल फाइनैंस बैंक और कल्याण ज्वैलर्स के आईपीओ को दोगुना अभिदान मिला था। बुधवार को, स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी अनुपम रसायन इंडिया का शेयर अपने निर्गम भाव के मुकाबले गिरावट पर सूचीबद्घ हुआ था। पिछले सप्ताह ईजी ट्रिप प्लानर्स में भी धीमी तेजी देखी गई। अनुपम रसायन और ईजी ट्रिप प्लानर्स को 44 और 160 गुना आवेदन मिले थे।
इन चार कंपनियों के लिए निवेशकों की धीमी प्रतिक्रिया से संकेत मिलता है कि सूचीबद्घता से जुड़ा उत्साह बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच कमजोर पड़ा है। बढ़ते कोविड मामलों और बॉन्ड प्रतिफल से भी पिछले कुछ सप्ताहों में निवेशक धारणा बदली है।

First Published : March 27, 2021 | 12:29 AM IST