इंफोसिस देगी पेशेवरों को नौकरी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:52 PM IST

प्रमुख साफ्टवेयर कंपनी इन्फोसिस टेक्नोलॉजीज ने आज कहा कि वह उन सभी पेशेवरों को नौकरी पर रखेगी जिन्हें पहले ही बुलावा भेजा जा चुका है।
इन्फोसिस के सह अध्यक्ष नंदन निलेकणि ने सीआईआई के एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, " जो कॉल लेटर भेज दिए गए हैं उनका कार्यान्वयन किया जाएगा। हम अपनी संख्या पर प्रतिबध्द हैं। हमने जो प्रतिबध्दता जताई है उसका सम्मान करेंगे।"
कंपनी ने कहा है कि कारोबार में मंदी के कारण कंपनी में सामान्य नियुक्तियां रुक गई हैं। निलेकणि ने हालांकि कोई संख्या नहीं बताई लेकिन माना जाता है कि नैसडैक में सूचीबध्द यह कंपनी आवश्यकता आधारित भर्तियां करेगी।
अनुमान है कि कंपनी ने विभिन्न कैंपसों में 18,000 विद्यार्थियों को नौकरी देने की पेशकश की। इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस गोपालकृष्णन ने हाल ही में कहा था कि वे इस साल जुलाई से काम पर आएंगे। कंपनी का कहना है कि वह इस साल 27,000 भर्तियां करेगी।

First Published : March 13, 2009 | 6:18 PM IST