राइट इश्यू से 100 करोड़ रु. उगाहेगी इन्फोमीडिया

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:11 AM IST

इन्फोमीडिया18 लि. ने राइट इश्यू के जरिये 100 करोड़ रुपये उगाहने का ऐलान किया है।
कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया है कि कीमत, अनुपात और वक्त के बारे में आखिरी फैसला बड़े स्तर के अधिकारियों से सलाह करने के बाद किया जाएगा।
बोर्ड ने कंपनी की आधिकारिक पूंजी को 60 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये करने का भी फैसला किया है। 

First Published : April 13, 2009 | 2:16 PM IST