सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज में हिस्सेदारी खरीदने की होड़ में जुटी हुई सूचना प्रौद्योगिकी दिग्गज आईबीएम ने अचानक इस दौड़ से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं।
कंपनी ने बोलीदाताओं के बीच से नाम वापस इसलिए लिया है क्योंकि सत्यम को खरीदने के बाद उसे अमेरिका में कई कानूनी पचड़ों में फंसने का डर था।