हुंडई की बिक्री घटी, पर निर्यात बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:16 PM IST

पैसेंजर कार बनाने वाली कंपनी हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने मार्च में 46,160 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के 47,001 से 1.78 फीसदी कम है।
कंपनी ने घरेलू बाजार में 24,754 कारों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के 29,401 से 15.8 फीसदी कम रहा। हालांकि कंपनी के कारों के निर्यात में इजाफा हुआ है।
समीक्षाधीन महीने में 21,406 कारों का निर्यात किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 17,600 के मुकाबले 21.6 फीसदी अधिक है।

First Published : April 1, 2009 | 2:20 PM IST