गैमन इंडिया को मिला भूटान से ठेका

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:25 PM IST

गैमन इंडिया लिमिटेड को भूटान के पुनातसांगचु पनबिजली परियोजना प्राधिकरण से 400 करोड़ रुपये का ठेका हासिल हुआ है।
मालूम हो कि गैमन इंडिया एकमात्र भारतीय कंपनी है, जिसे सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के हर क्षेत्र के लिए आईएसओ 9001 प्रमाण पत्र मिला है।
इस ठेके के तहत थिम्पू से 80 किलोमीटर दूर वांग्डु पर 7500 मीटर लंबे और 10 मीटर चौड़े क्षेत्र में पनबिजली परियोजना पर काम करना है।

First Published : April 6, 2009 | 5:32 PM IST