फिनएयर मई-अक्तूबर मध्य तक मुम्बई उड़ान बंद रखेगी

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:28 PM IST

फिनलैंड की विमानन कंपनी फिनएयर पीएलसी ने कहा कि उसने मई से अक्तूबर मध्य के दौरान हैल्सिंकी से मुम्बई के बीच विमान सेवाएं बंद करने का निर्णय किया है।
कंपनी ने कहा है कि आर्थिक स्थिति के नकारात्मक प्रभावों की वजह से वह अपनी विमान सेवाओं को बंद रखेगी।
कंपनी की वेबसाइट पर जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि हालांकि प्रस्तावित योजना के अनुसार गर्मियों में हैल्सिंकी और दिल्ली के बीच उड़ानों का परिचालन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में फिनएयर हैल्सिंकी-मुम्बई मार्ग पर सप्ताह में चार दिन परिचालन करती है।

First Published : March 10, 2009 | 4:05 PM IST