राजू एंड कंपनी से पूछेगा प्रवर्तन निदेशालय

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:21 AM IST

सत्यम फर्जीवाड़े में शामिल पांच दोषियों- सत्यम के संस्थापक अध्यक्ष बी. रामालिंग राजू, उनके भाई, पूर्व प्रबंध निदेशक बी. रामा राजू, पूर्व प्रमुख वित्तीय अधिकारी श्रीनिवास वाडलामणि और प्राइस वाटरहाउस के दो ऑडिटरों गोपालकृष्णन और श्रीनिवास तल्लूरी से पूछताछ की प्रवर्तन निदेशालय की अर्जी को चौदहवें अतिरिक्त प्रमुख मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने 20 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है।
प्रवर्तन निदेशालय ने 6 अप्रैल को इन पांचों के खिलाफ अवैद्य नगदी लेनदेन कानून का प्रथमदृष्टया उल्लंघन होने पर मामला दर्ज किया था। दूसरी तरफ राजू भाइयों और पूर्व सीएफओ के लाई डिटेक्टर टेस्ट की सीबीआई की याचिका की सुनवाई को 20 अप्रैल तक टाल दिया गया है।
सत्यम के वित्त विभाग के धनतुलुरी वेंकटपति राजू (वरिष्ठ प्रबंधक) और श्रीसैलम चेतकुरु (सहायक प्रबंधक) को दोषी ठहराने संबंधी याचिका की सुनवाई को भी 15 अप्रैल तक के लिए टाल दी गई है। मालूम हो कि इन्हें 6 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।

First Published : April 14, 2009 | 3:43 PM IST