ओबेराय होटल समूह की कंपनी ईआईएच ने कहा है कि उसके एक प्रवर्तक ने गिरवी रखे शेयरों को वापस लिया है, जिससे उसके गिरवी शेयरों की हिस्सेदारी घटकर 3.10 फीसदी रह गई है।
कंपनी ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उसके एक प्रवर्तक ने 5 मार्च को गिरवी रखे 6,50,000 शेयरों को वापस ले लिए हैं, जिससे उसकी हिस्सेदारी 3.27 से घटकर 3.10 फीसदी हो गई है।