आय और जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदाता कनेक्टिवा सिस्टम्स को टीसीएस और एचसीएल इन्फोसिस्टम्स से अनुबंध मिला है।
कनेक्टिवा बीएसएनएल के लिए आय प्रबंधन समाधान मुहैया कराएगी। कनेक्टिवा ने कहा कि यह अनुबंध टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और एचसीएल इन्फोसिस्टम्स ने दिया है, जिसके तहत कंपनी बीएसएनएल में अगले दो साल के दौरान कंपनी के आय प्रबंधन प्रणाली स्थापित करेगी।
इस समाधान से बीएसएनएल को पूरे भारत में पूरी आय शृंखला की खामियों का पता लग सकेगा और इसे ठीक किया जा सकेगा।