सीबीआई को अब मिलेंगे राजू के हस्ताक्षर के नमूने

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:35 PM IST

शहर की स्थानीय अदालत ने सीबीआई को सत्यम घोटाला मामले में कंपनी के पूर्व चेयरमैन बी. रामलिंग राजू और चार अन्य आरोपियों का नमूना हस्ताक्षर लेने की इजाजत दे दी है।
चार अन्य आरोपियों में सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक राम राजू, पूर्व सीएफओ वाडलामणि श्रीनिवास तथा प्राइस वाटरहाउस के दो पूर्व ऑडिटर्स एस.गोपालकृष्णन और तालुरी श्रीनिवास शामिल हैं। मामले की जांच कर रही सीबीआई 9 अप्रैल को आरोप पत्र दाखिल करेगी।

First Published : April 7, 2009 | 9:27 PM IST