बॉश का मुनाफा 69 फीसदी गिरा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 2:51 AM IST

बॉश लिमिटेड का साल की पहली तिमाही में कर चुकाने के बाद बचा शुध्द मुनाफा 69 फीसदी गिरकर 49.38 करोड़ रुपये रह गया।
पिछले साल की इस अवधि में उसे 161.72 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पिछली तिमाही की तुलना में शुध्द लाभ में 48 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 94.22 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तिमाही में कंपनी की कुल बिक्री पर भी 18 फीसदी की चोट पड़ी है।
साल की पहली तिमाही में कंपनी ने 991.69 करोड़ रुपये की बिक्री की, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी ने 1,205 करोड़ रुपये की बिक्री की थी।
31 दिसंबर को खत्म हुए साल में कंपनी का कुल राजस्व 4,620 करोड़ रुपये का रहा था।

First Published : April 27, 2009 | 2:20 PM IST