कराइए नैनो की बुकिंग और पाइए टाटा स्काई कनेक्शन में छूट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 9:14 PM IST

टाटा और स्टार की संयुक्त वेंचर टाटा स्काई लिमिटेड ने उपभोक्ताओं के लिए जनता की कार टाटा नैनो की बुकिंग के लिए एक विशेष प्रमोशनल ऑफर दिया है।
इस ऑफर के तहत टाटा नैनो की बुकिंग करने वाला कोई ग्राहक अगर टाटा स्काई का नया कनेक्शन लेता है, तो उसे 20 फीसदी यानी 300 रुपये तक की छूट मिलेगी। यह ऑफर टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलरों के पास 9 अप्रैल से 14 मई तक उपलब्ध रहेंगे।
टाटा स्काई लिमिटेड के प्रमुख मार्केटिंग अधिकारी विक्रम मेहरा ने कहा, ‘नैनो की लॉन्चिंग भारतीय ऑटो उद्योग इतिहास की सबसे बड़ी घटना है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नैनो के लॉन्च होने से भारतीय ऑटो उद्योग और लोगों की जीवन शैली में काफी परिवर्तन आएगा।
टाटा स्काई ने भी भारतीयों के टेलीविजन देखने के तरीके में जबर्दस्त बदलाव लाया है। इसलिए हमलोग इस ऑफर के जरिये उपभोक्ताओं को टाटा नैनो और टाटा स्काई दोनों का लुत्फ उठाने का मौका दे रहे हैं।’ इस विशेष ऑफर के तहत इन्स्टॉलेशन चार्ज में भी 500 रुपये की छूट दी जाएगी।

First Published : March 24, 2009 | 5:22 PM IST