बीएनएचएल को मिला ‘बारबेक्यू नेशंस’ का अधिकार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 3:45 AM IST

सयाजी होटल्स (एसएचएल) ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी बारबेक्यू नेशंस हॉस्पिटैलिटी (बीएनएचएल) को ‘बारबेक्यू नेशंस’ के ब्रांड का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी है।
इस ब्रांड का मालिकाना हक इस वक्त सायाजी होटल्स के पास है। इस बाबत दोनों कंपनियों के बीच एक समझौता हुआ है। एक दूसरे के साथ हुए इस करार के तहत कंपनी ने बीएनएचएल को अपने सभी पांच ‘बारबेक्यू-नेशंस’ रेस्तरां को चलाने की जिम्मेदारी भी सौंप दी है।
इस तरह अब बीएनएचएल अब ‘बारबेक्यू नेशंस’ के ब्रांड के तहत चल रहे सभी रेस्तराओं का परिचालन करेगी। कंपनी भी इस नाम के तहत 11 रेस्तरांओं का परिचालन कर रही है। 

First Published : April 29, 2009 | 3:50 PM IST