बीएचईएल के थर्मल सेटों से बढ़ा बिजली उत्पादन

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 12:41 AM IST

सरकारी बिजली उपकरण निर्माता बीएचईएल ने आज कहा कि कंपनी निर्मित बिजली उत्पादन सेट ने 2008-09 में पिछले साल के मुकाबले चार फीसदी ज्यादा बिजली का उत्पादन किया।
कंपनी ने कहा, ‘हमारे थर्मल सेटों ने पिछले वित्त वर्ष में 2007-08 के मुकाबले चार फीसदी ज्यादा बिजली का उत्पादन किया है।’ पिछले वित्त वर्ष के दौरान इन थर्मल सेट ने 403.43 अरब यूनिट बिजली का उत्पादन किया, जो देश भर में कोयला आधारित थर्मल से उत्पादित बिजली का 79 फीसदी है।
पिछले साल 381. 71 अरब डॉलर बिजली का उत्पादन किया गया था। बीएचईएल निर्मित थर्मल सेट ने 80.1 फीसदी प्लांट लोड फैक्टर हासिल किया, जो राष्ट्रीय औसत से 3.1 फीसदी ज्यादा है।

First Published : April 16, 2009 | 2:02 PM IST