छह फीसदी ही बढ़ा बीएचईएल का मुनाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:43 PM IST

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने वर्ष 2008-09 में 3039 करोड़ रुपये का कुल लाभ दर्ज किया। पिछले साल के कुल लाभ 2,857 करोड़ रुपये के मुकाबले यह सिर्फ 6 फीसदी अधिक है।
दरअसल, कंपनी के मुनाफे में इतना कम इजाफा होने की असल वजह है, कर्मियों की सैलरी इजाफे के कारण 1,728 करोड़ रुपये का खर्च। पिछले साल कंपनी के मुनाफे में 18 फीसदी का इजाफा हुआ था।
इस बारे में कंपनी के अध्यक्ष के. रवि कुमार का कहना है कि, ‘अगर वेतन में इजाफा नहीं किया गया होता, तो हमारे शुध्द लाभ में पूरे 25 फीसदी का इजाफा हुआ होता। वैसे, हमारे विकास की रफ्तार ठीक-ठाक है। कंपनी की बिक्री में भी इस साल 30 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया है।’ समीक्षाधीन वर्ष में कंपनी की कुल कमाई में 28.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

First Published : April 2, 2009 | 9:39 PM IST