बजाज ऑटो की सालाना बिक्री में आई गिरावट

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 10:34 PM IST

दुपहिया और तिपहिया बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो की सालाना बिक्री में मार्च 2009 में 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
कंपनी ने मार्च 2009 में 154093 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि में 176288 थी।
बिक्री में यह गिरावट दुपहिया वाहनों की बिक्री में आई भारी कमी के चलते हुई। कंपनी की विज्ञप्ति के मुताबिक दुपहिया वाहनों की बिक्री में 15 फीसदी की कमी आई।
मार्च 2009 में 132640 दुपहिया वाहन बिके, जो पिछले साल की समान अवधि में 155504 थी।

First Published : April 2, 2009 | 1:11 PM IST