मार्च में ऑडी की बिक्री में इजाफा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 11:26 PM IST

मंदी के बावजूद जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता ऑडी की मार्च में बिक्री बढ़ी है।
कंपनी ने इस दौरान 162 कारों की बिक्री की, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी 104 कारें ही बेच पाई थी।
ऑडी इंडिया के प्रबंध निदेशक बी. टीयर्स का कहना है कि कंपनी की बिक्री 2009 की पहली तिमाही में 76 फीसदी बढ़ी है।
उन्होंने बताया कि भारत में ऑडी की पकड़ धीरे-धीरे मजबूत होती जा रही है और आने वाले महीनों में कंपनी के कारों की बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है।
बिक्री बढ़ाने की कवायद के तहत कंपनी ने भारतीय बाजारों के लिए ऑडी ए 6 मॉडल और एसयूवी मॉडल ऑडी क्यू 5 लॉन्च किया है।

First Published : April 6, 2009 | 6:50 PM IST