विशेष प्रकार के रसायन बनाने वाली कंपनी अनुपम रसायन ने 760 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने के लिए आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार में लाने के वास्ते पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराए हैं। कंपनी ने कहा है कि आईपीओ से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग मुख्यतौर पर कर्ज का भुगतान करने में किया जाएगा। कंपनी ने आईपीओ के विवरण पत्र में यह कहा है। सूरत स्थित इस कंपनी ने आईपीओ का एक हिस्सा अपने कर्मचारियों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। वह पात्र स्टाफ के लिए छूट देने पर भी विचार कर सकती है। अनुपम रसायन ने 1984 में परिचालन शुरू किया था।