बिजली के उत्पाद बनाने वाली एमको लिमिटेड ने कहा कि उसने सरकारी स्वामित्व वाली पावर ग्रिड कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड से 550 करोड़ रुपए मूल्य के पांच आर्डर हासिल किए हैं।
कंपनी ने बंबई शेयर बाजार से कहा कि विशालतम पारेषण लाइन में से एक 765 केवी ओवरहैड पारेषण लाइन का ठेका उसने हासिल किया है।
एमको लिमिटेड ने कहा कि आर्डर के अंतर्गत गुजरात स्थित उसके संयंत्र से गेलवनाइज्ड स्टील टावरों की आपूर्ति कराना भी शामिल है।