एयरसेल ने हैदराबाद में जीएसएम सेवा शुरू की

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 7:49 PM IST

एयरसेल ने आज हैदराबाद में जीएसएम सेवा शुरू की। इसके साथ ही दक्षिण भारत के सभी भागों में कंपनी की मौजूदगी हो गई है।
एयरसेल के मुख्य परिचालन अधिकारी गुरदीप सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कंपनी ने आज हैदराबाद में जीएसएम सेवा शुरू करने के साथ 13वें सर्किल में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
1.7 करोड़ ग्राहकों के साथ देश में पांचवी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी है। विस्तार कार्यक्रम के तहत कंपनी की दो चरणों में 1000 करोड़ रुपए के निवेश करने की योजना है।
पहले चरण में दूरसंचार प्रदाता कंपनी बुनियादी ढांचा डेटा सेंटर कार्यालयों की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपए निवेश करेगी।
दूसरे चरण के तहत साल के अंत तक 500 करोड़ का और निवेश करेगी। सिंह ने कहा कि जून 2010 तक लगभग पूरे भारत में कंपनी सेवा प्रदान करेगी।

First Published : March 12, 2009 | 6:23 PM IST