एसीसी का एकीकृत मुनाफा 74 फीसदी बढ़ा

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 12, 2022 | 5:42 AM IST

राजस्व में बढ़ोतरी की बदौलत एसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 74 फीसदी की उछाल के साथ 563 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस अवधि में कंपनी का राजस्व एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 23 फीसदी की बढ़त के साथ 4,213 करोड़ रुपये रहा।
कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्याधिकारी श्रीधर बालकृष्णन के हवाले कहा गया है, इस तिमाही में हमने अब तक का सबसे ज्यादा राजस्व और परिचालन एबिटा अर्जित किया। लागत दक्षता वाली हमारी परियोजना पर्वत पटरी पर है और इसने कुछ लागत को प्रबंधित करने में हमें मदद की है। कंपनी का परिचालन एबिटा मार्जिन मार्च तिमाही में पिछले साल की समान अवधि के 10 फीसदी के मुकाबले 17 फीसदी पर पहुंच गया। इस बीच, परिचालन एबिटा मार्च तिमाही में 717 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 86 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने कहा, सिंदरी में ग्राइंडिंग यूनिट का विस्तार रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ और यह पूरी तरह से परिचालन में है।    

First Published : April 19, 2021 | 11:49 PM IST