आईसीएसए को 464.17 करोड़ रुपये का ठेका

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 10, 2022 | 8:29 PM IST

हैदराबाद स्थित सॉफ्टवेयर कंपनी आईसीएसए (इंडिया) लिमिटेड को राजीव गांधी  ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत 464.17 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।
यह ठेका बिहार राज्य विद्युत बोर्ड, महावितरण और एमपी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड से मिला है। इस ऑर्डर के साथ ही कंपनी के पास करीब 2,200 करोड़ रुपये का ऑर्डर हो गया है।

First Published : March 19, 2009 | 9:16 AM IST