कोटक समेत 12 कंपनियां एमएससीआई इंडिया सूचकांक में

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 14, 2022 | 9:22 PM IST

एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड के अनुसार ट्रेंट लिमिटेड और कोटक महिंद्रा बैंक सहित 12 भारतीय कंपनियों को एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल किया गया है। जबकि बॉश और एलआईसी हाउसिंग फाइनैंस जैसी कंपनियां नई सूची से बाहर हो जाएंगी। एमएससीआई इंडिया सूचकांक में जगह बनाने वाली कंपनियों में एसीसी, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अपोलो हॉस्पिटल्स, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, आईपीसीए लैबोरेटरीज, कोटक महिंद्रा बैंक, लार्सन ऐंड टुब्रो, इंफोटेक, एमआरएफ, मुथूट फाइनैंस, पीआई इंडस्ट्रीज, ट्रेंट लिमिटेड और येस बैंक शामिल हैं। इस घोषणा के बाद एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल होने वाली कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। एमएससीआई वैश्विक मानक सूचकांक का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय कोष अपने वैश्विक पोर्टफोलियो के मानक के तौर पर करते हैं। एमएससीआई वैश्विक मानक सूचकांकों के घटकों में 30 नवंबर, 2020 के आसपास बदलाव होगा।   

First Published : November 12, 2020 | 12:09 AM IST