कीमत में कटौती से इनकार

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 08, 2022 | 1:01 AM IST

कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में कमी के बावजूद सरकार ने आज तुरंत ही तेल की कीमतों में कटौती की संभावना से इनकार कर दिया।


पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा ने कहा, ‘आपको इसके लिए इंतजार करना होगा।’ इससे पहले पेट्रेलियम मंत्री ने कहा था कि अगर कच्चे तेल की वैश्विक कीमतें 67 डॉलर प्रति बैरल से कम हो जाती हैं तो सरकार ईंधन की कीमतों में कटौती करने पर विचार कर सकती है। आज कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें 74 डॉलर प्रति बैरल रहीं।

First Published : October 21, 2008 | 11:22 PM IST