Representative Image
Gold Silver Price Today, July 1: सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत में आज तेजी, जबकि चांदी में सुस्ती देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 96,700 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,06,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के भाव लुढ़क गए।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 396 रुपये की तेजी के साथ 96,471 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 96,075 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 615 रुपये की तेजी के साथ 96,690 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 96,834 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 96,471 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,01078 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 96,471 | 96,075 | 96,690 |
चांदी | 1,06,190 | 1,06,292 | 1,06,270 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 3,315.70 | 3,307.70 | 3,329.10 |
चांदी | 36.06 | 35.85 | 35.84 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)