Representative Image
Gold – Silver Price Today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा कारोबार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने के वायदा भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी भी आज तेजी के साथ कारोबार कर रही है। कल इसने भी भी ऑल टाइम हाई बनाया था। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,26,800 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,60,250 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
MCX | Open | Last Close | LTP |
सोना | 1,26,915 | 1,26,256 | 1,26,800 |
चांदी | 1,59,800 | 1,59,504 | 1,60,239 |
Comex | Open | Last Close | LTP |
सोना | 4,160.10 | 4,163.40 | 4,201.60 |
चांदी | 50.37 | 50.62 | 51.17 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)