मुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केंद्र सरकार का प्रस्तावित मुफ्त कोचिंग नेटवर्क देश के कोचिंग बाजार को पूरी तरह बदल कर रख देगा। इससे जहां छोटे और मझोले निजी कोचिंग केंद्रों पर बेहतर प्रदर्शन का दबाव बढ़ेगा वहीं ऑनलाइन पढ़ाई पर ज्यादा छात्रों का जोर रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र सरकार के […]
महंगी कोचिंग का विकल्प बनेगा सरकारी प्लेटफॉर्म, छात्रों को मिलेगी मुफ्त तैयारी की सुविधा
केंद्र सरकार ने छात्रों को मुफ्त कोचिंग प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय ऑनलाइन मंच विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जरूरी पढा़ई की सामग्री, विशेषज्ञ मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देने की […]
पीएम इंटर्नशिप से युवाओं को मिलेगा काम का अनुभव, कंपनियों में नौकरी के अवसर भी
केंद्रीय कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (पीएमआईएस) का मकसद नौकरी की तलाश में आने वाले युवाओं के कौशल और उद्योग की जरूरतों के बीच की कमी को दूर करना है। एक कार्यक्रम में इंटर्न के साथ बातचीत करते हुए सीतारमण ने कहा कि उद्योग ने सरकार […]
एआई से बदल रहा काम का तरीका, जीसीसी के 46% कर्मचारियों को नई स्किल्स की जरूरत
भारत में ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) के 46 फीसदी कर्मचारियों को अगले तीन साल में नए कौशल सीखने या मौजूदा क्षमता बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी क्योंकि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के कारण नौकरियों के काम करने का तरीका और जरूरी कौशल बदल रहे हैं। यह बात बुधवार को जारी पीडब्ल्यूसी इंडिया और उद्योग संगठन फिक्की की […]
चार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तार
भारत के निजी क्षेत्र की कारोबारी गतिविधियां तेजी से गिरकर चार साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। निजी सर्वे ने शुक्रवार को बताया कि इसका कारण बिक्री व उत्पादन में कम वृद्धि के अलावा पश्चिम एशिया के नए सिरे के तनाव से महंगाई का बढ़ता दबाव है। एचएसबीसी के भारत के कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स […]
महिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देव
प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के अध्यक्ष एस. महेंद्र देव ने कहा है कि भारत में महिलाओं की श्रम भागीदारी बढ़ाने में अब सामाजिक सोच और परंपरागत मान्यताओं से अधिक बड़ी समस्या रोजगार के अवसरों की कमी बन गई है। उन्होंने यह बात शुक्रवार को नई दिल्ली में सेंटर फॉर सोशल एंड इकोनॉमिक प्रोग्रेस […]
स्विगी-जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म वर्कर्स को मिलेगा बीमा कवच? सरकार कर रही बड़ी तैयारी
श्रम और रोजगार मंत्रालय सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 के प्रावधानों के तहत गिग वर्कर्स के लिए दुर्घटना और जीवन बीमा कवरेज देने के लिए एक नई योजना का मसौदा तैयार कर रहा है। योजना से जुड़े 3 सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस योजना में सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए नियम तय किए जाने की […]
आईआईटी पास करने पर भी नौकरी की गारंटी नहीं! छात्रों की बढ़ती चिंता
कोचिंग सेंटरों के साथ-साथ आम बच्चों के घरों में यह कहावत आम है कि ‘एक बार आईआईटी चले जाओ, लाइफ सेट है।’ मगर कई लोग अब इस पर भी सवाल उठा रहे होंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिला होना उतना भी आसान नहीं है। इस साल संयुक्त प्रवेश परीक्षा-मुख्य (जेईई-मेन) में 14,15,110 छात्र शामिल […]