मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

धरती बचाने के लिए AI का सहारा! Google ने चुने भारत के चार स्टार्टअप

Google DeepMind Indian Startups: दिग्गज तकनीक कंपनी गूगल ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अपने पहले ‘गूगल डीप माइंड एक्सीलरेटर : एआई फॉर द प्लेनेट’ कार्यक्रम के लिए चार भारतीय स्टार्टअप को चुना है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 16 संस्थाओं…

Google

Google

Last Updated: सितंबर 14, 2026 | 10:29 PM IST

Google DeepMind Indian Startups: दिग्गज तकनीक कंपनी गूगल ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अपने पहले ‘गूगल डीप माइंड एक्सीलरेटर : एआई फॉर द प्लेनेट’ कार्यक्रम के लिए चार भारतीय स्टार्टअप को चुना है। एशिया-प्रशांत क्षेत्र की 16 संस्थाओं के इस समूह में शामिल होने वाले स्टार्टअप्स हैं – टेरास्टैक, वराह क्लाइमेट, फार्मर्स फॉर फॉरेस्ट्स और क्लाइमित्र कार्बन।

ये भारतीय स्टार्टअप शाश्वत कृषि और कृषि वानिकी से लेकर कार्बन खत्म करने और जैव विविधता जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए एआई, सैटेलाइट इंटेलिजेंस, रिमोट सेंसिंग और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें अगले तीन महीनों में नवीनतम गूगल स्टैक, तकनीकी मदद और विशेषज्ञों से सलाह मशविरा और दिशानिर्देश मिलेगा ताकि वे शाश्वत भविष्य के लिए महत्त्वपूर्ण समाधानों का दायरा बढ़ा सकें।

इन चुनी गई स्टार्टअप्स में टेरास्टैक छोटे किसानों को जोत स्तर की जमीन से जुड़ी जानकारी देने के लिए सैटेलाइट और कृषि वानिकी के आंकड़े इकट्ठे करता है। यह कंपनी कार्यक्रम सतत कृषि का हिस्सा है और खेती से जुड़े फैसलों को ज्यादा सटीक व आसान बनाने के लिए डेटा व एआई का इस्तेमाल करती है।

इस क्रम में वराह क्लाइमेट छोटे किसानों को रिमोट सेंसिंग और एआई का इस्तेमाल करके रीजेनरेटिव कृषि और कार्बन खत्म करने की प्रक्रिया को प्रमाणित करके कार्बन क्रेडिट अर्जित में मदद करती है।

Advertisement