टेक-ऑटो

February Auto Sales 2023: एक्सपोर्ट में कमी के चलते Bajaj Auto की बिक्री फरवरी में घटी

Published by
भाषा
Last Updated- March 01, 2023 | 1:48 PM IST

बजाज ऑटो ने बुधवार को कहा कि फरवरी 2023 में उसकी कुल थोक बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत घटकर 2,80,226 इकाई रह गई। पुणे स्थित कंपनी ने फरवरी 2022 में अपने डीलरों को 3,16,020 इकाइयां भेजी थीं।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी कुल घरेलू बिक्री पिछले महीने 36 प्रतिशत बढ़कर 1,53,291 इकाई हो गई।

एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 1,12,747 इकाई था। हालांकि, फरवरी 2023 में निर्यात 38 प्रतिशत घटकर 1,26,935 इकाई रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,03,273 इकाई था।

First Published : March 1, 2023 | 1:48 PM IST