मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

1 सितंबर से पहले खरीद लें Honda City, Amaze, जानें क्यों

होंडा कार्स इंडिया अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए उसने यह फैसला किया। सितंबर से…

Honda

Representative Image

Last Updated: अगस्त 22, 2023 | 10:38 PM IST

होंडा कार्स इंडिया अगले महीने से अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए उसने यह फैसला किया।

सितंबर से सिटी और अमेज की बढ़ जाएंगी कीमत – होंडा

कार विनिर्माता इस समय घरेलू बाजार में दो मॉडल – सिटी और अमेज़ बेचती है। होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) कुणाल बहल ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”हम जितना संभव हो सके, उतना लागत दबाव को वहन करने की कोशिश कर रहे हैं। बढ़ती लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए हम सितंबर से सिटी और अमेज की कीमतों को संशोधित करेंगे।”

उन्होंने कहा कि कंपनी फिलहाल यह फैसला कर रही है कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाए।

यह भी पढ़ें: Ola के CEO ने कहा- EV बदल देगी तस्वीर, बंद कीजिए पेट्रोल स्कूटर बनाना…

Advertisement