देश में आधी आबादी की खराब स्थिति को देखते हुए अब बैकों ने महिलाओं की स्थिति सुधारने का बीड़ा उठा लिया है।
लखनऊ क्षेत्र की भारतीय स्टेट बैंक ने महिलाओं को समर्पित अपनी पहली बैंक शाखा को खोला है। महिलाओं को आसान बैंकिग सुविधाएं देने वाली यह देश का पहली शाखा होगी। इसका नाम ‘वसुंधरा’ लखनऊ रखा गया है। इस शाखा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को पहले मौका देना होगा। बैंक में पहला खाता महिला का ही खोला जाएगा।
इस शाखा में पुरुषों को खाता खुलवाने के लिए महिलाओं के बाद मौका मिलेगा और इसके लिए उनके परिवार की किसी महिला का इस बैंक में खाता होना चाहिए। बैंक ने दो तरह के खातों की शुरुआत की है। पहले तरह का खाता 1000 रुपये की जमा राशि पर खोला जाएगा। दूसरा खाता ग्राहक प्रीमियम पर आधारित होगा। इसके लिए कम से कम 25,000 हजार रुपये की जमा राशि का होना जरुरी है। इस शाखा में बीमा सहित अन्य सेवाएं भी दी जाएंगी।