facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

ITR वेरिफाई होने के बावजूद अभी तक नहीं आया रिफंड? ये हो सकते है कारण

Advertisement

आकलन वर्ष 2019-20 में रिटर्न प्रोसेस करने में जहां औसतन 82 दिन लगे, वहीं 2022-23 में इसमें 16 दिन लगे और आकलन वर्ष 2023-24 में यह घटकर 10 दिन रह गया है।

Last Updated- October 15, 2023 | 5:05 PM IST
Tax Refund

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने की आखिरी तारीख काफी समय पहले बीत चुकी है। हालांकि, कई टैक्स पेयर अभी भी अपने रिटर्न के प्रोसेसिंग का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उनका रिटर्न वापस आ सके।

टैक्स रिटर्न दाखिल करने के विभिन्न चरणों में रिटर्न दाखिल करना, वेरिफाई करना और उसके बाद रिटर्न की प्रोसेसिंग करना शामिल है। एक बार यह हो जाने के बाद, करदाता टैक्स फाइलिंग पोर्टल में ‘प्रोसेसिंग कंप्लीशन’ की नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

रिटर्न प्रोसेस करने में लगने वाले दिनों की संख्या में आई कमी

आयकर विभाग ने हाल ही में डेटा जारी करके दिखाया है कि पिछले कुछ वर्षों में रिटर्न प्रोसेस करने में लगने वाले दिनों की संख्या कम हो गई है। आकलन वर्ष 2019-20 में रिटर्न प्रोसेस करने में जहां औसतन 82 दिन लगे, वहीं 2022-23 में इसमें 16 दिन लगे और आकलन वर्ष 2023-24 में यह घटकर 10 दिन रह गया है।

हालांकि, अगर आपने अपना आयकर रिटर्न पहले ही दाखिल कर दिया है (31 जुलाई की समय सीमा से पहले) लेकिन अभी तक वेरिफाई नहीं हुआ है, तो इसके अनेक कारण हो सकते हैं।

अबतक रिफंड नहीं आने का क्या हो सकता है कारण?

सबसे आम कारणों में से एक यह है कि आपने रिटर्न में जो जानकारी जमा की है वह फॉर्म 26AS या AIS (वार्षिक सूचना विवरण) से मेल नहीं खाती है।

इसका मतलब यह है कि जब आपने अपनी आय को ‘X’ राशि घोषित किया है और आपके दस्तावेज़ (जैसे AIS) इसे ‘Y’ राशि होने का दावा करते हैं। इस तब आयकर विभाग संभवत दावे की राशि में अंतर होने का कारण पूछते हुए आपको मेल या लेटर भेज सकते हैं।

और अगर आप इन कारणों को सही ठहरा सकते हैं, तो आपका रिटर्न प्रोसेस किया जाएगा। अन्यथा, डिपार्टमेंट आपको बकाया आयकर का भुगतान करने के लिए कहेगा। और जब तक ऐसा नहीं होता, तब तक यह ‘रिटर्न दाखिल लेकिन प्रोसेस नहीं हुआ’ के रूप में दिखाता रहेगा।

Advertisement
First Published - October 15, 2023 | 5:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement