प्रतीकात्मक फोटो
PSU Stocks to Buy: जियोपॉलिटिकल टेंशन, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अच्छे कॉरपोरेट अर्निंग्स के चलते घरेलू बाजार में हलचल देखने को मिल रहा। बाजार के उतार-चढ़ाव में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जो लंबी अवधि में तेजी दिखाने के लिए तैयार हैं। ब्रोकरेज ने पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए सरकारी क्षेत्र के शेयरों को पिक किया है। इन शेयरों में भारत डायनामिक्स, एनएमडीसी समेत आईजीएल के शेयर शामिल हैं। निवेशकों को करीब 60% फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है।
ICICI सिक्योरिटीज ने डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली सरकारी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयरों पर ऐड की रेटिंग को बरकरार रखा है। शेयर पर 1530 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी कंपनी की ऑर्डर इनफ्लो पाइपलाइन हेल्दी है। ऑर्डरबुक 260 अरब रुपये के रिकॉर्ड हाई पर है। लेकिन प्राइवेट कंपनियों से कंपिटीशन बढ़ने, अहम प्लैटफॉर्म में एग्जीक्युशन देरी जैसे रिस्क भी हैं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने भारत डायनामिक्स के शेयर पर न्युट्रल की रेटिंग दी। शेयर पर 1270 रुपये का टारगेट दिया है। नुवामा ने स्टॉक पर रेड्यूस की रेटिंग दी है। शेयर पर अगले 12 महीने के लिए 1150 रुपये का टारगेट दिया है।
ब्रोकिंग फर्म च्वॉइस ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। शेयर पर 1600 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। एंटीक ने भी BDL के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। साथ ही टारगेट को बढ़ाकर 1597 रुपये कर दिया है। भारत डायनामिक्स का शेयर 17 अगस्त को बीएसई पर 1370 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
जून तिमाही के नतीजों के बाद NMDC का शेयर ब्रोकरेज के रडार पर है। शेयर पर ब्रोकिंग फर्म एंटीक ने खरीदारी की रेटिंग के साथ 102 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। मजबूत नेट कैश पोजीशन, कैपासिटी एक्सपेंशन प्लान, ऑपरेशनल कैपासिटी के चलते बुलिश रेटिंग दी है। MOFSL ने सरकारी शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। शेयर पर 98 रुपये का टारगेट दिया है।
मेटल और माइनिंग सेक्टर की सरकारी कंपनी के शेयरों पर ICICI सिक्योरिटीज ने ऐड की रेटिंग दी है। शेयर पर लंबी अवधि के नजरिये से टारगेट को 100 रुपये से घटाकर 95 रुपये कर दिया है। ब्रोकिंग रिपोर्ट के मुताबिक FY27 के लिए वॉल्युम रिकवरी ऑन ट्रैक नजर तो आ रही लेकिन दूसरी तिमाही में कमजोर ही रहने की आशंका है।
FY27 की पहली तिमाही के दमदार नतीजों के चलते इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड का शेयर फोकस में है। ICICI सिक्योरिटीज ने सरकारी शेयर पर खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। लंबी अवधि के लिहाज से PSU स्टॉक पर 240 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है। शेयर 17 अगस्त को 151 रुपये के भाव पर बंद हुआ था।
पीएल कैपिटल ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है। साथ ही 178 रुपये का टारगेट दिया है। जून तिमाही में सीएनजी वॉल्युम ट्रैक्शन में सुधार देखने को मिला। MOFSL ने शेयर पर खरीदारी की रेटिंग के साथ 193 रुपये का अपसाइड टारगेट दिया है।
हालांकि, नुवामा ने जियोपॉलिटिकल टेंशन के चलते नियर टर्म में मार्जिन पर दबाव की चिंता जताई है। ब्रोकिंग फर्म ने रेड्यूस की रेटिंग के साथ 143 रुपये का टारगेट दिया है। एंटीक ने भी होल्ड की रेटिंग के साथ 165 रुपये का टारगेट दिया।
(डिस्क्लेमर: यहां दी गई राय ब्रोकरेज की है। बिज़नेस स्टैंडर्ड इन विचारों से सहमत होना जरूरी नहीं समझता और निवेश से पहले पाठकों को अपनी समझ से फैसला करने की सलाह देता है।)