शेयर बाजार

शुरुआती कारोबार में Sensex 187 अंक फिसला, Nifty में भी गिरावट

Published by
भाषा
Last Updated- December 15, 2022 | 12:04 PM IST

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और आईटी शेयरों में गिरावट के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty में भी गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों वाला BSE Sensex 186.74 अंक गिरकर 62,491.17 अंक पर आ गया। NSE Nifty भी 51.95 अंक टूटकर 18,608.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, टाइटन और अल्ट्राटेक सीमेंट गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एनटीपीसी में बढ़त हुई।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को नुकसान में बंद हुए थे।

पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को Sensex 144.61 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 62,677.91 अंक पर बंद हुआ था। Nifty भी 52.30 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,660.30 अंक पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 82.16 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रुप से 372.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

First Published : December 15, 2022 | 10:48 AM IST