बाजार

Opening Bell: भारी गिरावट के साथ खुले बाजार, निफ्टी 23400 के नीचे; Adani Stocks में लगा लोअर सर्किट

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 468.17 अंक टूटकर 77,110.21 पर आ गया; निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 पर आ गया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 21, 2024 | 12:41 PM IST

Opening Bell: भारतीय शेयर गुरुवार को भारी गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 468.17 अंक टूटकर 77,110.21 पर आ गया; निफ्टी 179.75 अंक गिरकर 23,338.75 पर आ गया।

अदाणी ग्रुप के स्टॉक्स में लगा लोअर सर्किट

अदाणी एंटरप्राइजेज समेत अदाणी ग्रुप (Adani Group) के कई शेयर आज भारी नुकसान के साथ खुले और शुरुआती कारोबार में निचले सर्किट पर पहुंच गए। गौतम अदाणी के कथित अरबों डॉलर की रिश्वतखोरी-धोखाधड़ी स्किम में शामिल होने के आरोपों के बाद ग्रुप के शेयरों में यह गिरावट आई है।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) शुरुआती कारोबार में 468.17 अंक की गिरावट के साथ 77,110.21 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 179.75 अंक फिसलकर 23,338.75 अंक पर रहा।

अदाणी पोर्ट्स बना टॉप लूजर

सेंसेक्स में लिस्टेड 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट आई। इसकी मुख्य वजह उद्योगपति गौतम अदाणी पर अमेरिका में निवेशकों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगना रही। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स के शेयर भी नुकसान में रहे।

आईटी शेयरों में तेजी

दूसरी तरफ, इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और टेक महिंद्रा के शेयर में तेजी आई।

शेयर बाजार में गिरावट का कारण

बता दें कि अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट और विदेशी निवेशकों की लगातार जारी बिकवाली की वजह से शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। एशियाई बाजारों में कमजोर रुख से भी शुरुआती कारोबार में बाजार में गिरावट दर्ज की गई।

First Published : November 21, 2024 | 9:41 AM IST