म्युचुअल फंड

Smallcase ने उतारे म्युचुअल फंड मॉडल पोर्टफोलियो; ग्रोथ, कैश पार्किंग और मल्टी-एसेट स्ट्रैटेजीज पर फोकस

Smallcase पेशेवर रूप से मैनेज्ड निवेश रणनीतियों के साथ आसान और डावर्सिफाइड निवेश अनुभव के जरिए डायरेक्ट म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो उपलब्ध कराता है

Published by
अंशु   
Last Updated- June 02, 2026 | 8:46 PM IST

मॉडल पोर्टफोलियो प्लेटफॉर्म स्मॉलकेस (Smallcase) ने मंगलवार को खास निवेश रणनीतियों और लक्ष्यों पर आधारित म्युचुअल फंड मॉडल पोर्टफोलियो लॉन्च करने की घोषणा की है। ये पोर्टफोलियो ग्रोथ (विकास), अतिरिक्त नकदी को निवेश करने (Parking Cash) और मल्टी-एसेट एक्सपोजर जैसे उद्देश्यों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। इस लॉन्च के साथ स्मॉलकेस ने अपने पोर्टफोलियो-आधारित निवेश (Portfolio-Based Investing) अप्रोच को एक्सचेंज-ट्रेडेड सिक्योरिटीज से आगे बढ़ाते हुए म्युचुअल फंड्स तक फैला दिया है। इससे निवेशक एक आसान और बेहतर अनुभव के जरिए डावर्सिफाइड म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो बना सकेंगे।

कैसे बनता है मॉडल पोर्टफोलियो?

म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो विभिन्न एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (AMCs) के डायरेक्ट म्युचुअल फंड्स का एक बास्केट होता है। इनमें इक्विटी, डेट और हाइब्रिड जैसी अलग-अलग कैटेगरी के फंड शामिल किए जाते हैं, जिन्हें विभिन्न निवेश उद्देश्यों, रिस्क प्रोफाइल और निवेश अवधि (टाइम होराइजन) को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है।

इन पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा की जाती है और आवश्यक बदलावों की जानकारी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई जाती है, ताकि निवेशक अपनी चुनी हुई निवेश रणनीति के अनुरूप बने रह सकें।

Also Read: क्या Small-Cap Fund वाकई लॉन्ग टर्म में Large-Cap Fund से ज्यादा रिटर्न देते हैं? 20 साल की स्टडी ने खोली पोल 

स्ट्रक्चरर्ड पोर्टफोलियो-आधारित निवेश पर फोकस

स्मॉलकेस के फाउंडर और सीईओ वसंत कामथ ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि निवेशक अब केवल व्यक्तिगत निवेश उत्पाद चुनने के बजाय ज्यादा स्ट्रक्चरर्ड पोर्टफोलियो-आधारित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। म्युचुअल फंड स्मॉलकेस इसी बदलाव का स्वाभाविक विस्तार है।”

उन्होंने आगे कहा कि म्युचुअल फंड लंबे समय से भारतीय निवेशकों के लिए एक भरोसेमंद निवेश विकल्प रहे हैं। म्युचुअल फंड स्मॉलकेस निवेशकों को अलग-अलग फंड चुनने की प्रक्रिया से आगे बढ़ाकर पेशेवर रूप से मैनेज्ड इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी तक पहुंच प्रदान करते हैं।

पोर्टफोलियो बनाने की चुनौती होगी आसान

यह पेशकश म्युचुअल फंड निवेश से जुड़ी एक बड़ी चुनौती को हल करने के लिए तैयार की गई है। बढ़ती संख्या में उपलब्ध फंड्स के बीच सही विकल्प चुनना और एक संतुलित पोर्टफोलियो तैयार करना।

म्युचुअल फंड स्मॉलकेस कई म्युचुअल फंड्स को एक ही पोर्टफोलियो में शामिल करके निवेशकों के लिए निवेश संबंधी निर्णय लेना और समय-समय पर पोर्टफोलियो की रिबैसेलिंग करना आसान बनाते हैं। साथ ही, इसमें निवेशकों को लचीलापन (Flexibility) और पारदर्शिता (Transparency) भी मिलती है।

Also Read: SIF स्पेस में HSBC MF की दस्तक, लॉन्च किया रेडहेक्स हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड; किसे करना चाहिए निवेश? 

30 से ज्यादा पोर्टफोलियो उपलब्ध

फिलहाल, विभिन्न निवेश उद्देश्यों और उपयोग मामलों (Use Cases) पर आधारित 30 से ज्यादा पोर्टफोलियो निवेशकों के लिए उपलब्ध हैं। इनमें फंड पिक्स (Fund Picks), मल्टी-एसेट रणनीतियां (Multi-Asset Strategies) और कैश पार्किंग (Cash Parking) जैसे विकल्प शामिल हैं। निवेशक इन पोर्टफोलियो को स्मॉलकेस ऐप और संबंधित मैनेजरों की वेबसाइटों के माध्यम से सब्सक्राइब कर सकते हैं और उनमें निवेश कर सकते हैं।

निवेश, ट्रैकिंग और अपडेट एक साथ

निवेशक स्मॉलकेस के एग्जीक्यूशन ओनली प्लेटफॉर्म (EOP) के जरिए इन म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो में एकमुश्त (Lumpsum) और सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं। इस निवेश अनुभव को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह निवेशकों की मौजूदा निवेश प्रक्रिया के साथ सहजता से जुड़ सके। इसमें पोर्टफोलियो की ट्रैकिंग, प्रदर्शन की निगरानी और समय-समय पर मिलने वाले अपडेट्स जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

First Published : June 2, 2026 | 8:46 PM IST