म्युचुअल फंड

SEBI की मंजूरी: Bajaj Alternate जल्द शुरू करेगी PMS सर्विस, HNIs पर रहेगा फोकस

इस कदम से बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट को लिस्टेड शेयरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 06, 2026 | 7:00 PM IST

बजाज फिनसर्व की सहायक कंपनी बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट ने सोमवार को घोषणा की कि उसे बाजार नियामक सेबी से पोर्टफोलियो मैनेजमेंट सर्विसेज (PMS) शुरू करने की मंजूरी मिल गई है। इस कदम से बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट को लिस्टेड शेयरों में अपनी उपस्थिति बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी के बयान के अनुसार, इससे फर्म एक डायवर्सिफाइड निवेश प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी स्थिति और मजबूत करेगी, जो अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स (AIFs) और PMS के जरिए व्यापक निवेश समाधान प्रदान करता है।

कस्टमाइज्ड PMS से वेल्थ क्रिएशन पर फोकस

बजाज अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट की ग्रुप प्रेसिडेंट-इन्वेस्टमेंट्स और एमडी एवं सीईओ लक्ष्मी अय्यर ने कहा, “PMS लाइसेंस हमारे उस रणनीतिक सफर में एक अहम कदम है, जिसमें हम समझदार निवेशकों के लिए एक अलग और खास निवेश प्लेटफॉर्म तैयार करना चाहते हैं। इससे हम अपने निवेशकों के वेल्थ क्रिएशन सफर में एक भरोसेमंद भागीदार बन सकेंगे।”

Also Read: स्वतंत्र निदेशकों की क्षमता बढ़ाने पर सेबी का फोकस, कॉरपोरेट गवर्नेंस में आएगा सुधार: तुहिन कांत पांडेय

उन्होंने आगे कहा कि जैसे-जैसे निवेशकों के पोर्टफोलियो विकसित हो रहे हैं, कस्टमाइज्ड और एक्टिवली मैनेज्ड सॉल्यूशंस की जरूरत बढ़ती जा रही है। हमारा PMS प्लेटफॉर्म इसी जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जिसमें अनुशासित जोखिम प्रबंधन और लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएश पर फोकस रखा गया है।

HNIs पर रहेगा फोकस

कंपनी ने कहा कि यह PMS हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) और अल्ट्रा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (UHNIs) पर फोकस करेगा। इसमें रिसर्च और संस्थागत निवेश प्रक्रियाओं के आधार पर उच्च विश्वास (high-conviction) वाले पोर्टफोलियो के साथ अलग और खास निवेश रणनीतियां पेश की जाएंगी।

(PTI इनपुट के साथ)

First Published : April 6, 2026 | 7:00 PM IST