facebookmetapixel
Advertisement
AIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वलकोयले से गैस बनाने के लिए ₹37,500 करोड़ की मेगा योजना शुरू, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Master Components IPO Listing: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली कंपनी ने निवेशकों को किया निराश, फ्लैट हुई एंट्री

Advertisement

खुदरा निवेशकों के इसमें जमकर रुचि दिखाई थी, यहीं कारण था कि आईपीओ ओवरऑल 8 गुना से अधिक भरा था।

Last Updated- September 29, 2023 | 10:55 AM IST
Mamata Machinery IPO

Master Components IPO Listing: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली मास्टर कंपोनेंट्स (Master Components) के शेयरों की आज मार्केट में करीब फ्लैट एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के इसमें जमकर रुचि दिखाई थी, यहीं कारण था कि आईपीओ ओवरऑल 8 गुना से अधिक भरा था।

वहीं आज इस आईपीओ के तहत 140 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर इसकी एंट्री 140.40 रुपये पर हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 0.28 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Master Components Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर नीचे आ गए। यानी कि आईपीओ निवेशक अब महज 0.14 फीसदी मुनाफे में हैं।

ये भी पढ़ें- Cellecor IPO Listing: इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बेचने वाली कंपनी की मार्केट में एंट्री, सुस्त लिस्टिंग के बाद लगा अपर सर्किट

खुदरा निवेशकों ने दिखाई थी रुचि

कंपनी आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 18-21 सितंबर तक खुला था। 15.43 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों ने जमकर निवेश किया था, खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व हिस्सा 10.11 गुना भरा था। और ओवरऑल यह इश्यू 8.20 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 7 लाख नए शेयर जारी हुए हैं और 4.02 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बिक्री हुई है।

ये भी पढ़ें- Yatra Online listing: पर्यटन सर्विस कंपनी के शेयरों की 10% डिस्काउंट पर हुई मार्केट में एंट्री, जानें शेयर प्राइस

कंपनी के बारे में

मास्टर कंपोनेंट्स कंपनी 1999 में बनी थी, इसका मुख्य काम का काम मोल्डिंग का है यानी यह इलेक्ट्रिकल, मेडिकल, इंडस्ट्रियल और ऑटो सेक्टर की जरूरतों के मुताबिक मैटेरियल्स को ढालकर प्रोडक्ट्स बनाती है।

यह थर्मप्लास्टिक इंजेक्शन मोल्डिंग, थर्मोसेट इंजेक्शन मोल्डिंग, थर्मोसेट ट्रांसफर मोल्डिंग और कंप्रेशन मोल्डिंग से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराती है। इसका प्लांट मुंबई-पुणे हाईवे पर नासिक में स्थित है।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement