बाजार

Marico को Q4 में रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद, शेयरों में उछाल

Marico ने कहा कि उसे उम्मीद है कि राजस्व वृद्धि 5 फीसदी से कम हो सकती है और आने वाली तिमाहियों में समेकित राजस्व वृद्धि में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 05, 2024 | 4:16 PM IST

दैनिक उपयोग के समान बनाने वाली कंपनी मैरिको (Marico) को लगातार तीन तिमाहियों में गिरावट के बाद मार्च तिमाही में राजस्व वृद्धि की उम्मीद है, क्योंकि तेजी से बढ़ने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (consumer goods) की मांग पिछली तिमाहियों की तुलना में लगातार बनी हुई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि राजस्व वृद्धि 5 फीसदी से कम हो सकती है और आने वाली तिमाहियों में समेकित राजस्व वृद्धि में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

FMCG निर्माता हाल की तिमाहियों में ग्रामीण क्षेत्रों में कम बिक्री से जूझ रहे हैं क्योंकि लोगों ने कीमतों के दबाव के बीच आवश्यक (essentials) और विवेकाधीन वस्तुओं (discretionary items) दोनों पर खर्च कम कर दिया है।

Also read: भीषण गर्मी की आशंका के बीच सब्जियों की कीमतों पर नजर रखेगा RBI: गवर्नर दास

Marico के शेयर 3 फीसदी से ज्यादा चढ़े

इस खबर के सामने आने के बाद मैरिको के शेयरों को पंख लग गए। शुक्रवार को इंट्रा-डे ट्रेड में BSE पर कंपनी के शेयर 3.57 फीसदी की बढ़त के साथ 509.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। NSE पर भी 3.64 फीसदी चढ़कर मैरिको निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स (Nifty FMCG index) की टॉप गेनर बन गई।

मैरिको ने मार्च तिमाही के लिए सालाना आधार पर परिचालन लाभ में 50 फीसदी से कम वृद्धि और सकल मार्जिन में मजबूत विस्तार का भी अनुमान लगाया है।

31 दिसंबर को समाप्त तिमाही के लिए, मैरिको ने उम्मीद से बेहतर लाभ दर्ज किया क्योंकि कच्चे माल की लागत में गिरावट राजस्व में गिरावट से अधिक थी। इसकी प्रतिद्वंद्वी डाबर इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसे मार्च तिमाही में राजस्व में 5 प्रतिशत से कम वृद्धि की उम्मीद है।

First Published : April 5, 2024 | 4:16 PM IST