मुख्य सामग्री पर जाएं
बिज़नेस स्टैंडर्ड

Gold Silver Price Today: सोने में चमक, चांदी में सुस्ती; जानें आज क्या हैं MCX पर ताजा भाव

Gold Silver Price Today: ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,190 के डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 59.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी।

Gold Silver

Gold Silver

Last Updated: अक्टूबर 14, 2026 | 10:33 AM IST

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के कारोबार में मिक्स ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ग्लोबल व डॉमेस्टिक दोनों मार्केट में सोने में तेजी, जबकि चांदी में नरमी देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट Comex पर सोने के वायदा भाव 4,190 के डॉलर प्रति औंस के करीब, जबकि चांदी 59.50 डॉलर प्रति औंस के करीब कारोबार कर रही थी। घरेलू मार्केट  MCX पर खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 1,49,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,22,650 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के भाव चढ़े

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 181 रुपये की तेजी के साथ 1,48,631 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,48,450 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 30 रुपये की तेजी के साथ 1,48,480 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी लुढ़की

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही । MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 216 रुपये की गिरावट के साथ 2,19,001 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,19,217 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 226 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,991 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

 ग्लोबल मार्केट में सोना तेज, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,184.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,177.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.50 डॉलर की तेजी के साथ 4,187.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 59.41 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 59.52 डॉलर था।  खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 59.49 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

इन स्तरों पर रखें नजर?

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के मुताबिक तकनीकी रूप से सोने में फिर से बिकवाली का दबाव बढ़ रहा है। कीमतों में गिरावट के साथ ओपन इंटरेस्ट 2.83 फीसदी बढ़कर 17,548 कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंच गया है। यह बाजार में मंदी की धारणा मजबूत होने का संकेत है। सोने को 1,47,820 रुपये पर सपोर्ट है। इसके बाद अगला सपोर्ट 1,47,190 रुपये पर है। वहीं, रेजिस्टेंस 1,49,535 रुपये पर है। इस स्तर को पार करने पर कीमतें 1,50,620 रुपये तक पहुंच सकती हैं।

तकनीकी रूप से चांदी में भी बिकवाली का नया दबाव दिख रहा है। कीमतों में गिरावट के साथ ओपन इंटरेस्ट 8.74 फीसदी बढ़कर 19,291 कॉन्ट्रैक्ट पर पहुंच गया है। यह बाजार में नई शॉर्ट पोजिशन बनने का संकेत है। चांदी को 2,17,460 रुपये पर सपोर्ट है। इसके बाद अगला सपोर्ट 2,15,695 रुपये पर है। वहीं, रेजिस्टेंस 2,22,280 रुपये पर है। इस स्तर के ऊपर टिकने पर कीमतें 2,25,335 रुपये तक पहुंच सकती हैं। वहीं, बिकवाली जारी रहने पर कीमतें और नीचे जा सकती हैं।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,48,631 1,48,450 1,48,480
चांदी 2,22,905 2,19,217 2,22,653
Comex Open Last Close LTP
सोना 4,184.20 4,177.30 4,187.80
चांदी 59.41 59.52 59.49

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement