बाजार

Upcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांट रही हैं अपने शेयर, निवेशकों की चांदी!

अगले हफ्ते अनलोन हेल्थकेयर और स्ट्रिंग मेटावर्स अपने शेयरों को स्प्लिट कर रहे हैं। कम कीमत पर ज्यादा शेयर पाने के लिए 24 अप्रैल से पहले निवेश जरूरी है

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- April 18, 2026 | 2:33 PM IST

अगले हफ्ते शेयर बाजार में सिर्फ डिविडेंड ही नहीं बल्कि स्टॉक स्प्लिट से जुड़ी भी हलचल देखने को मिलने वाली है। अगले हफ्ते दो कंपनियां अपने शेयरों को छोटे हिस्सों में बांटने जा रही हैं। स्टॉक स्प्लिट आमतौर पर तब किया जाता है जब कंपनी अपने शेयर की कीमत को छोटे निवेशकों के लिए ज्यादा किफायती बनाना चाहती है, इससे शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ती है और ट्रेडिंग में भागीदारी भी बढ़ सकती है। खास बात यह है कि दोनों कंपनियों ने इसके लिए 24 अप्रैल 2026 को एक्स-डेटऔर रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी निवेशकों के लिए टाइमिंग यहां काफी अहम रहने वाली है।

इस लिस्ट में पहली कंपनी है अनलोन हेल्थकेयर लिमिटेड (Anlon Healthcare Ltd) जो अपने शेयर का स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू (Face Value) वाले एक शेयर को घटाकर 2 रुपये फेस वैल्यू में बदल देगी। यानी एक शेयर कई छोटे हिस्सों में बंट जाएगा। इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट दोनों 24 अप्रैल 2026 रखा गया है।

वहीं दूसरी कंपनी स्ट्रिंग मेटावर्स लिमिटेड (String Metaverse Ltd) है, जो इससे भी बड़ा स्प्लिट करने जा रही है। कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर को घटाकर 1 रुपये फेस वैल्यू में बदल देगी। इसका मतलब है कि शेयरों की संख्या काफी बढ़ जाएगी, और इसका एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट भी 24 अप्रैल 2026 ही तय किया गया है।

Also Read: तगड़ी कमाई के लिए तैयार रहें निवेशक, अगले हफ्ते ये कंपनियां देने जा रही हैं शानदार डिविडेंड

स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों को क्या फायदा होता है?

स्टॉक स्प्लिट का सीधा असर कंपनी की कुल वैल्यू पर नहीं पड़ता, लेकिन शेयर की कीमत कम होने से यह छोटे निवेशकों के लिए ज्यादा सुलभ हो जाता है। उदाहरण के तौर पर अगर किसी शेयर की कीमत बहुत ज्यादा है, तो स्प्लिट के बाद वही शेयर कम कीमत पर ज्यादा यूनिट्स में उपलब्ध हो जाता है। इससे बाजार में उसकी खरीद-फरोख्त बढ़ सकती है।

हालांकि निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि स्प्लिट के लिए भी वही नियम लागू होता है जो डिविडेंड में होता है। यानी अगर आप एक्स-डेट से पहले शेयर खरीदते हैं तभी आप इस कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा उठा पाएंगे। रिकॉर्ड डेट पर कंपनी यह तय करती है कि किन शेयरहोल्डर्स को स्प्लिट का फायदा मिलेगा। ऐसे में 24 अप्रैल 2026 से पहले इन दोनों कंपनियों के शेयर अपने डीमैट अकाउंट में होना जरूरी है।

First Published : April 18, 2026 | 2:33 PM IST