बाजार

Airox Technologies IPO: ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज ने वापस लिए IPO दस्तावेज, SEBI ने नहीं बताई वजह

Published by
भाषा
Last Updated- March 06, 2023 | 4:45 PM IST

चिकित्सा उपकरण विनिर्माता ऐरॉक्स टेक्नोलॉजीज (Airox Technologies) ने अपने 750 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को वापस लेने का फैसला किया है।

IPO के तहत कंपनी के प्रवर्तक- संजय भरतकुमार जायसवाल और आशिमा संजय जायसवाल द्वारा बिक्री पेशकश (OFS) की जानी थी। कंपनी ने 30 सितंबर, 2022 को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास IPO के लिए अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे।

बाजार नियामक SEBI ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने 28 फरवरी को अपने IPO दस्तावेज वापस ले लिए थे। हालांकि, SEI ने इसकी वजह नहीं बताई थी।

First Published : March 6, 2023 | 4:44 PM IST